Homeझारखंडपूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी मेयर पद की उम्मीदवार...

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी मेयर पद की उम्मीदवार घोषित

पलामू। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के पुत्री नम्रता त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी की ओर से मेदिनीनगर नगर निगर में मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित की गई हैं। जेलहाता स्थित होटल आरडीएस रमाडा में कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। व्यवसायी संघ सहित अन्य संगठनों ने अपना समर्थन दिया। कांग्रेस की पलामू जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने शुक्रवार को नम्रता के पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाने की जानकारी दी और उन्‍हें हर तरह की मदद की बात कही।

बैठक की शुरूआत में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि पिछले दिनों टाउन हॉल में व्यवसायी संघर्ष मोर्चा की बैठक में निगम चुनाव में बेहतर और सशक्त उम्मीदवार देने का निर्णय लिया गया था।

बैठक में नम्रता के नाम पर मुहर लगाई गयी। नम्रता 03 फरवरी को नामांकन करेंगी।

पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने मेयर के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि पांच वर्ष के दौरान 1150 करोड़ रूपये कहां खर्च हुए, पता नहीं चला। सरकारी राशि की केवल बंदरबांट की गई। यदि इतने पैसे उन्हें दिए गए होते मेदिनीनगर को नवी मुंबई बनाकर दिखा देते। उन्‍होंने कहा कि उनके विधायक बनने की राह में रोड़े अटकाए गए, लेकिन वे चाहते हैं कि नम्रता मेयर बनकर मेरी तरह ईमानदारी से निगम और क्षेत्रवासियों का संर्वांगीण विकास करे।

वहीं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार घोषित होने पर नम्रता ने कहा कि जिस उम्मीद से उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है, जीतने पर वे खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगी। उन्‍होंने कहा कि जनता एक बार अवसर दे तो विकास कर के दिखाएंगी।

बैठक में व्यवसायी संघ के गणेश गिरी, झारखंड क्रांति मंच के शत्रुघ्न कुमार शत्रु, प्रो. महेन्द्र राम, दीनानाथ तिवारी, रामाशीष पांडेय, बलराम तिवारी, मिथिलेश सिंह, रेखा सिंह, अनिल सिंह, भोला पांडेय, परमदेव सिंह, विनोद तिवारी ने समर्थन की घोषणा की।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यानंद दुबे, मीठे सिंह, जीशान खान सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments