Homeझारखंडझारखंड के कई जिलों में मौसम ने बदला मिजाज

झारखंड के कई जिलों में मौसम ने बदला मिजाज

रांची। शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल और कुहासा छाया रहा, जिससे ठंडी हवाओं का असर बना रहा और दिनभर ठंड महसूस की गई। हालांकि, दोपहर बाद आसमान साफ होने पर लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 3 फरवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों—पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह के समय हल्के दर्जे का कुहासा छाए रहने की भी आशंका जताई गई है।मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी स्पष्ट रूप से देखा गया। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 21 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चाईबासा, जमशेदपुर और रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। बादलों की आवाजाही और सुबह के समय कुहासा छाए रहने से ठंड में इजाफा हुआ है, जिससे लोगों को दिनभर कनकनी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, यह परिवर्तन देश के उत्तरी हिस्सों में हो रही भारी बर्फबारी के प्रभाव के कारण हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments