पलामू। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के समन्वयक गौरव श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। गौरव श्रीवास्तव ने अपना इस्तीफा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भेजा है। इससे पहले विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. नफीस अहमद भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। लगातार दो वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तीफे से विश्वविद्यालय की प्रशासनिक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
गौरव श्रीवास्तव...