Homeझारखंडगंगा फेरी टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका पर आंशिक सुनवाई

गंगा फेरी टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका पर आंशिक सुनवाई

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में साहेबगंज जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी पर फेरी के लिए निकाले गए टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका पर अब बुधवार को सुनवाई होगी।हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की बेंच में मंगलवार को इस मामले की आंशिक सुनवाई हुई। साहेबगंज अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के गवाह अंकुश राजहंस यादव ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि साहेबगंज जिला प्रशासन खनन माफिया के सिंडिकेट को लाभ देने के लिए जबरन नियमों को बदल रहआ है। नियमों में जो बदलाव किए गए हैं, उससे किसी खास व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments