Homeबिहारपटना-लखीसराय को मिलेगा नया रेल संपर्क, तीन साल में पूरी होगी पुनारख-किउल...

पटना-लखीसराय को मिलेगा नया रेल संपर्क, तीन साल में पूरी होगी पुनारख-किउल लाइन : सम्राट

पटना :बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुनारख और किउल के बीच तीसरी एवं चौथी रेल लाइन निर्माण परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह परियोजना 2,668 करोड़ रुपये के निवेश से पूरी की जाएगी, जिसमें पुनारख –किउल खंड (लगभग 50 किमी) के निर्माण के लिए 2,268 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसे तीन वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत डिज़ाइन की गई यह परियोजना माल और यात्री ट्रेनों के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पर भीड़भाड़ कम करेगी तथा रेल सेवाओं की विश्वसनीयता बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पटना और लखीसराय जिलों को बेहतर रेल संपर्क प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी । दरअसल है केंद्र की नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने मंगलवार को बिहार में 50 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। पटना जिले में बाढ़ के पास पुनारख से लखीसराय जिले में किऊल तक तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर केंद्र सरकार 2268 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से बिहार के झाझा (जमुई) तक 400 किलोमीटर में 17 हजार करोड़ रुपये से तीसरी और चौथी लाइन बननी है। इसके लिए चरणवार स्वीकृति दी जा रही है। पुनारख से किऊल के बीच तीसरी-चौथी रेल लाइन का फैसला उसी का हिस्सा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments