Homeझारखंडझारखंड के लोगों को मिली गर्मी से राहत

झारखंड के लोगों को मिली गर्मी से राहत

रांची। राज्य भर में औसत तापमान लगभग 35 डिग्री रहा। राज्य के अत्यधिक गर्मी पड़ने वाले जिले पलामू, गढ़वा,पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, सिमडेगा, चतरा सहित अन्य जिलों में तापमान इस बार पिछले साल की तुलना में कम रहा।हालांकि उपर्युक्त जिलों में कुछ दिनों के लिए मौसम ने आग उगला। लेकिन अत्यधिक गर्मी पड़ने का सिलसिला मौसम में हुए बदलाव के चलते टूट गया। झारखंड के लोगों को अप्रैल में लगभग पूरा माह प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। काल बैसाखी के कारण इस माह राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिलों में कमोबेश हल्की बारिश, गर्जन, वज्रपात और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। इससे राज्य भर में तापमान नियत्रंण में रहा और लोगों को प्रचंड गर्मी नहीं सहना पड़ा। वहीं मौसम विभाग विभाग के अनुसार 21 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन और वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments