HomeBreaking Newsहजारीबाग में पुलिस-मुठभेड़, एक अपराधी के पैर में लगी गोली, हथियार और...

हजारीबाग में पुलिस-मुठभेड़, एक अपराधी के पैर में लगी गोली, हथियार और बाइक बरामद

हजारीबाग। जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना के बुकरु ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवॉल्वर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमन कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जिला पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल पर जांच की। साथ ही आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने अभी तक मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर कार्रवाई के दौरान यह मुठभेड़ हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद हथियार तथा मोटरसाइकिल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments