Homeझारखंडजमशेदपुरचाईबासा में तीन राज्यों की पुलिस की बैठक, नक्सलवाद और तस्करी रोकने...

चाईबासा में तीन राज्यों की पुलिस की बैठक, नक्सलवाद और तस्करी रोकने की बनी संयुक्त रणनीति

पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा में गुरुवार को झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अंतरराज्यीय बैठक आयोजित की गई। सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी और पशु तस्करी की रोकथाम को लेकर संयुक्त रणनीति तैयार की गई।

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में तीनों राज्यों के पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान पर सहमति

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली दस्तों से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। अधिकारियों ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने और समन्वित कार्रवाई की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

साथ ही यह भी तय किया गया कि तीनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय और सूचना साझा करने की व्यवस्था को और मजबूत करेगी, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी और अंतरराज्यीय अपराधी गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाने पर जोर

अधिकारियों ने सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त अभियान चलाने और बेहतर तालमेल के साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में वेस्टर्न जोन, राउरकेला के पुलिस उप महानिरीक्षक ब्रजेश कुमार राय, बांकुड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक मोदी, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम बकारि, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार स्वर्गियारी, जमशेदपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार खंडेलवाल, जमशेदपुर (नगर) के पुलिस अधीक्षक ललित मीणा, क्योंझर के पुलिस अधीक्षक नितीन दागदु कुशालकर, मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली, राउरकेला के पुलिस अधीक्षक नीतेश वाधवानी, सुंदरगढ़ की पुलिस अधीक्षक अमृतपाल कौर, झारग्राम के पुलिस अधीक्षक सन्नी कुमार राज, पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला, खूंटी के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) क्रिस्टोफर केरकेट्टा और सिमडेगा के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रणबीर सिंह सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments