Homeअन्तर्राष्ट्रीयप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं, समाज में भाईचारे और...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं, समाज में भाईचारे और खुशहाली की कामना

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। त्याग, समर्पण और सौहार्द का प्रतीक माना जाने वाला ईद-उल-अजहा का यह त्योहार आज देश के अधिकांश हिस्सों में पारंपरिक अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी किया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा करते हुए लिखा, ”ईद-उल-अजहा की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पवित्र अवसर हमारे समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और खुशियों की भावना को और अधिक गहरा करे। मैं सभी देशवासियों की सफलता, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूँ।”

सुबह से ही मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

पर्व को लेकर देश भर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जहाँ देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। प्रधानमंत्री के इस बधाई संदेश के बाद विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गणमान्य राजनेताओं ने भी जनता को ईद की बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments