Homeफीचरमनोरंजन'ठुकरा के मेरा प्यार' सीरीज के निर्माता ने रांची में दर्शकों से साझा की इनसाइड स्टोरी

‘ठुकरा के मेरा प्यार’ सीरीज के निर्माता ने रांची में दर्शकों से साझा की इनसाइड स्टोरी

रांची। डिज्नी हॉट स्टार पर ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ अब तक की सबसे ज्यादा सब्सक्राइब की जाने वाली विशेष सीरीज बन गई है। सीरीज की सफलता का जश्न मनाने के लिए सोमवार को रांची पहुंचे निर्माता सचिन पांडे और अभिनेत्री संचिता बाशु ने दर्शकों को शो से जुड़ने और पसंद करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही सीरीज को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जानी की बात भी कही।

दोनों ने शो के प्रशंसकों से बातचीत की। सीरीज और इसकी यात्रा के बारे में शो से जुड़े किस्सों से साथ इनसाइड कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि यह शो कैसे एक सांस्कृतिक घटना बन गया। इस दौरान दोनों ने शो को मिले अपार प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए शो की सफलता से मिली खुशी साझा की।

शो से जुड़े अनुभव शेयर करते हुए अभिनेत्री संचिता बाशु ने कहा कि रांची में रहना एक यादगार अनुभव रहा है। यहां जो प्यार और उत्साह मिला है, वह हमेशा मुझे याद रहेगा है। ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के ट्रेलर के माध्यम से दर्शकों को उसकी भावनात्मक ऊंचाइयों को फिर से जीते हुए देखना बहुत खास था। शान्विका की यात्रा मेरे दिल के बहुत करीब है। अब दर्शकों के साथ किरदार का जुड़ना बहुत ही संतुष्टि देने वाला है।

निर्माता और क्रिएटर सचिन पांडे ने कहा कि ठुकरा के मेरा प्यार की सफलता इस बात को साफ दिखा रही है कि शो जीवंत या कहे लाइव कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। ये एक ऐसी कहानी है, जो भारतीयों के दिलों से निकली और दुनियाभर की ऑडियंस के दिलों तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि रांची ने दिल खोलकर हमारा स्वागत किया है। यहां के प्रशंसकों और मीडिया से मिलने का अनुभव संतुष्टि देने वाला रहा। इस शहर से मिला प्यार हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित कर रहा है। मैं दर्शकों को बताना चाहता हूं कि ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ केवल डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments