Homeबिहारराहुल गांधी पटना पहुंचते ही तेजस्वी से मिले

राहुल गांधी पटना पहुंचते ही तेजस्वी से मिले

पटना : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन के बिहार दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचे। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने हवाईअड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया।

राहुल को सबसे पहले बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होना था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था लेकिन पटना पहुंचने के बाद राहुल सीधे होटल मौर्या पहुंचे, जहां राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक चल रही है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद से उन्होंने मुलाकात की। तेजस्वी ने उनका स्वागत किया। हालांकि, दोनों के बीच क्या चर्चा हुई ये अभी तक साफ नहीं हो सका है। इस मुलाकात को इसलिए भी अहम समझा जा रहा है। क्योंकि, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक राजद और कांग्रेस के बीच खींचतान शुरू हो गई है।

अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी पटना में 6 घंटे रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस सदाकत आश्रम में भी वे करीब दो घंटे रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि सदाकत आश्रम के कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित इंदिरा भवन का राहुल गांधी उद्घाटन कर कर्मचारियों को आवास की चाबी सौपेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments