रांची। मौसम विभाग की ओर से बुधवार और गुरुवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है उनमें 18 जून को धनबाद, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और रामगढ़, जबकि 19 जून को रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह शामिल है। वहीं 20 जून को पलामू, गढवा, चतरा, लातेहार में कहीं-,कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका और कोडरमा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की सम्भावना है। इसके अलावा 21 जून को राज्य के गढवा, छत्र, पलामू, देवघर, पलामू,दुमका और जामताड़ा में कहीं कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद के पंचेत में 73.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान रांची में 37.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी
RELATED ARTICLES



