Homeझारखंडजेपीएससी 2023 का रिज़ल्ट जारी

जेपीएससी 2023 का रिज़ल्ट जारी

रांची। झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में आशीष अक्षत, अभय कुमार, रवि रंजन कुमार, गौतम गौरव, श्वेता राहुल कुमार विश्वकर्मा, रोबिन कुमार, संदीप प्रकाश, स्वाति केशरी राजीव रंजन शामिल है। उल्लेखनीय है कि जेपीएससी ने कुल 342 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 207 पद और डीएसपी के 35 पद शामिल थे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2024 में शुरू हुई थी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद सफल हुए 864 उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया था। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर 342 चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। सिविल सेवा परीक्षा 2023 की भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को आयु सीमा में सात साल की छूट भी दी गई थी। सभी परीक्षार्थी जेपीएससी का अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। वेबसाइट पर सफल अभ्यर्थियों के नाम और उनके रोल नंबर के साथ एक विस्तृत सूची अपलोड कर दी गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 342 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जो विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित किए गए हैं। इस परीक्षा में आशीष अक्षत ने पुलिस सेवा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जबकि अभय कुजूर प्रशासनिक सेवा के टॉपर बने हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments