Homeझारखंडगुरुजी की सलामती के लिए सीता सोरेन नेेेे मंदिर में की पूजा...

गुरुजी की सलामती के लिए सीता सोरेन नेेेे मंदिर में की पूजा अर्चना

दुमका। शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बावत जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह (शिबू सोरेन )गुरुजी से मिलने दिल्ली गई थी। अस्पताल के बाहर गाड़ी पर बैठी रही, लेकिन वह बीमार हालत में गुरुजी को देख नहीं सकती, इसलिए वह वापस लौट गई। उन्होंने कहा की मंदिर पहुंचकर गुरुजी की सलामती के लिए पूजा अर्चना भी की है। उन्होंने कहा कि परिवार में गुरु जी बाबा से पिता से भी बढ़ कर प्यार मिला है। बीमार हालत में उन्हें देख नहीं सकते, बस इतना ही चाहते है कि बाबा जल्द स्वस्थ्य होकर हमारे बीच लौटे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्वास्थ्य कामना को लेकर उनकी बड़ी पुत्रवधू सीता सोरेन नेेेे सोमवार को मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। गुरुजी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी बड़ी पुत्रवधू सीता सोरेन हूल दिवस के मौके पर दुमका के पोखरा चौक पर स्थापित सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments