Homeझारखंडरांची में बर्ड फ्लू संक्रमित दो चिकित्सकों सहित छह को किया गया...

रांची में बर्ड फ्लू संक्रमित दो चिकित्सकों सहित छह को किया गया क्वारंटाइन

रांची : राजधानी रांची के होटवार इलाके में बर्ड फ्लू (एच5एन1) फैला हुआ है। प्रशासन ने इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रभावित इलाका क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र होटवार में है। एहतियात के तौर पर वहां के दो चिकित्सकों समेत छह लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। कुक्कुट प्रक्षेत्र के आसपास के इलाके को कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।इस बाबत प्रक्षेत्र के डॉ. गणेश ने बताया कि प्रतिबंधित जोन के एक किमी के रेडियस में मुर्गी, बत्तख और अंडों को जब्त कर नष्ट करने का काम किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम रांची आयी थी। टीम ने बर्ड फ्लू के नमूने एकत्रित किए हैं, जिसकी जांच की जायेगी। जानकारी के मुताबिक, संक्रमण शहर के दूसरे इलाकों में ना फैले इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली से आयी केंद्रीय जांच टीम के प्रमुख डॉ. रजनीश गुप्ता ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि होटवार के एक किमी के इलाके में अंडे, मुर्गी और बत्तख की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक कि स्पष्ट नहीं हो जाता कि बर्ड फ्लू के वायरस खत्म हो गए हैं।डॉ रजनीश गुप्ता ने लोगों से आग्रह किया है कि बर्ड फ्लू की वजह से ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरतने की जरूरत है, जिन लोगों के घरों आसपास मुर्गी पालन किया जाता है, उन्हें अलर्ट रहने की जरूरत है। यदि उन्हें तेज बुखार, गले में खराश, सर्दी-जुकाम, बदन दर्द, भूख में कमी जैसे लक्षण होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments