Homeझारखंडरांचीहाजत में मौत मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी सहित सात को...

हाजत में मौत मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी सहित सात को किया निलंबित , मचा हड़कंप

रांची। रांची के नामकुम थाना हाजत में बंद आरोपित की मौत मामले में पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी राकेश रंजन ने मामले की जांच दूसरे क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक बुंडू रामकुमार वर्मा को सौंपी है। साथ ही हाजत में बंद आरोपित की सुरक्षा और निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में नामकुम थाना प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें थाना प्रभारी मनोज कुमार,प्रभुवन कुमार, सुधीर शर्मा, गयानंद, मुकेश ठाकुर, राहुल प्रताप सिंह शामिल है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित जगाई मुंडा पर बदले की भावना से एक नाबालिग लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या करने का आरोप था। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने साक्ष्य छिपाने की नियत से इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। उसे गिरफ्तार कर नामकुम थाना के हाजत में रखा गया था।

इसी दौरान हाजत में आरोपित की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाएगी, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस प्रशासन ने यह भी बताया कि हाजत में बंद आरोपित की सुरक्षा और निगरानी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। प्राथमिक जांच के आधार पर नामकुम थानेदार सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि जगाई मुंडा को एक बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था। उसका उसी गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था और दोनों कुछ समय से नामकुम थाना क्षेत्र में रह रहे थे।

रविवार को किसी बात को लेकर महिला और आरोपित के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपित ने बदले की भावना से महिला के 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद वह बच्चे को रामगढ़ थाना क्षेत्र के घाटो इलाके में ले गया, जहां उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे का शव भी बरामद कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments