HomeBlogगोलीकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि देने एक जनवरी को खरसावां जाएंगे सुदेश

गोलीकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि देने एक जनवरी को खरसावां जाएंगे सुदेश

रांची। आजसू पार्टी की ओर से गुरुवार को खरसावां गोलीकांड स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जहां 1 जनवरी 1948 को ओडिशा पुलिस ने गोलियां बरसा कर हजारों आदिवासियों को मार डाला था।

श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यंक्ष सुदेश महतो शामिल होंगे और खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सुदेश के साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष द्वय प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, महासचिव हरेराम महतो, सागेन हांसदा, स्वप्न सिंहदेव सहित कई नेता खरसावां पहुंचेंगे और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

इस संबंध में प्रवीण प्रभाकर ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड आंदोलन काल से ही आजसू की ओर से प्रत्येक वर्ष एक जनवरी को खरसावां गोलीकांड स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता रहा है।

आजसू कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर झारखंड अलग राज्य के समर्थन में अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र जलाकर विरोध भी जताया था।

उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर 1947 को खरसावां और सरायकेला का विलय ओडिशा राज्य में कर दिया गया था, जिसके विरोध में खरसावां में हजारों आदिवासी–मूलवासी निवासियों ने एक जनवरी 1948 को प्रदर्शन किया था। ओडिशा पुलिस ने निहत्थे झारखंडियों पर गोली चला कर हजारों लोगों को मार डाला था। इस कांड को झारखंड का जलियांवाला बाग कांड भी कहा जाता है। इसके बाद खरसावां और सरायकेला सहित अन्य इलाकों का ओडिशा में विलय का प्रस्ताव टालना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments