रजंदीपुर पंचायत में नल जल योजना फेल, ग्रामीण 10 किमी दूर से लाते हैं पीने का पानी

भागलपुर : जिले के सबौर प्रखंड क्षेत्र के राजंदीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में नल जल योजना पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। पानी के लिए ग्रामीण बीते 3 साल से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है यहां 60 से 70 परिवार हैं। बीते 3 साल से नल जल योजना का पानी हम लोगों को नहीं मिल रहा है। 20 साल से सड़क नहीं बना है। हम लोग फूस के घर में जीवन जीते हैं। नल जल योजना का टोटी पूरी तरह टूट चुका है। चार नंबर वार्ड में रहने वाली महिला धनवंती देवी के द्वारा बताया गया कि नल जल योजना के पानी को लेकर पंचायत के मुखिया गीता देवी, वार्ड नंबर 4 के सदस्य निर्मल कुमार को जानकारी दिए तो उनके द्वारा बताया गया कि यह योजना प्रखंड विकास पदाधिकारी सबौर एवं पीएचडी के पास है। हम लोग कुछ नहीं कर सकते हैं। जहां जाना चाहती हो जा सकती हो। राजंदीपुर पंचायत के कई वार्डों में नल जल योजना का पानी नहीं पहुंच रही है। पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उदासीन बने हुए हैं। दो हैंडपंप लगाया गया था। जिसके पानी बदबू देता है। बेबस होकर हम लोग पीते थे। छोटे-छोटे बच्चे कई बार बीमार हो गए थे। अभी हैंडपंप खराब हो गया है। इस भीषण गर्मी में 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर घर का सारा कार्य करते हैं। 10 किलोमीटर दूर से डब्बा में पीने वाला पानी लाते हैं।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *