Homeझारखंडझारखंड के राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

झारखंड के राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

राज्यपाल गंगवार ने इस अवसर पर राज भवन की ओर से प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति राष्ट्रपति को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक झारखंड राजभवन की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments