Homeझारखंडशॉपिंग मॉल जा रहा था पूरा परिवार, फिर देखने को मिला खौफनाक...

शॉपिंग मॉल जा रहा था पूरा परिवार, फिर देखने को मिला खौफनाक मंजर

रामगढ़। रामगढ़ शहर में मंगलवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश हुई और पूरा मौसम सुहाना हो गया। लेकिन इसी बीच शॉपिंग करने निकला एक परिवार की गाड़ी पर बड़ा पेड़ गिर गया। पूरा परिवार स्कॉर्पियो में फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन लोगों की जान बच सकी। जानकारी के अनुसार कुजू के सीसीएल कर्मी रोहित रंजन चौधरी अपने पूरे परिवार के साथ रामगढ़ शहर के रिलायंस ट्रेंड मॉल में शॉपिंग करने जा रहे थे। इसी बीच उनकी स्कॉर्पियो जेएच 24 बी 2222 पर मॉल के पास ही एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ में फंसा हाईटेंशन बिजली का तार भी काफी नीचे तक आ गया था। लेकिन संयोग अच्छा रहा की गाड़ी को बिजली का तार छू नहीं सका, नहीं तो यह हादसा और बड़ा हो जाता।आनन-फानन में स्थानीय लोग वहां जुटे और उन लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस की सहायता से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को भी सड़क से हटाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments