Homeबिहारबिहार के बेतिया में एक ही परिवार की तीन बच्चियाें की जलने से माैत

बिहार के बेतिया में एक ही परिवार की तीन बच्चियाें की जलने से माैत

पटना। बिहार के पश्चिम चम्पारण जिेले के बेतिया में चूल्हे से निकली एक चिंगारी ने तीन सगी बहनाें की जान ले ली, जबकि एक और बच्चे की झुलसने की बात कही जा रही है। मृतकों में पश्चिम चंपारण के शिकारगंज स्थित शिकारपुर गांव निवासी रामबाबू साह की बेटी मुस्कान कुमारी (6 वर्ष ), पायल (5 वर्ष) और संतोषी कुमारी (2 वर्ष) शामिल हैं। तीनों बच्चियां अपनी मां के साथ नानी के घर आईं थीं। घटना गुरूवार दोपहर की दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 की है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने वक्त चूल्हें से उठी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। कुछ ही पल में आग पूरे घर में फैल गयी और आग की चपेट में आने से तीन मासूम बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग में झुलसे बच्चे का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments