Homeक्राइमटाटानगर स्टेशन पर 34.7 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

टाटानगर स्टेशन पर 34.7 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई कर 34.7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की खेप बिहार ले जाने की तैयारी थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने बताया कि आरपीएफ के उड़नदस्ता दल को सूचना मिली थी कि टाटानगर स्टेशन पर कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर दूसरे राज्य जाने की तैयारी में हैं।

सूचना के बाद स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीन लोगों को रोका गया और उनके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी में बैग से 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

बिहार के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के अरवल जिले के इमामगंज निवासी अमित कुमार तथा गोपालगंज जिले के यादवपुर निवासी बबलू सिंह और अजीत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे और यहां से बिहार जाने वाली ट्रेन पकड़ने की तैयारी में थे।

आरपीएफ और जीआरपी की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह की संलिप्तता की आशंका है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments