Homeझारखंड30 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

30 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रांची। आरपीएफ के एसआई साधना कुमारी ने गुरुवार को बताया कि कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ सतर्क थी। इसी क्रम में हटिया आरपीएफ पोस्ट की अधिकारी तथा फ्लाइंग टीम स्टेशन पर जांच में तैनात थे। ट्रेन संख्या 15027 (मौर्या एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर आई। जांच के दौरान कोच संख्या बी /01 में दो व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में सोते पाए गए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम अभिषेक सिंह और गोविंद कुमार बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि उनके ट्रॉली बैग में भूरे प्लास्टिक में लिपटा गांजा रखा है। तुरंत उन्हें ट्रेन से उतार कर प्लेटफॉर्म पर लाया गया। इसकी जानकारी असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर, आरपीएफ मूरी को दी गई। मौके पर असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर आरपीएफ मूरी पहुंचे और उनके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में पाया गया कि अभिषेक सिंह के ट्रॉली बैग से आठ पैकेट और गोविंद कुमार के बैग से छह पैकेट गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर आरपीएफ मूरी के निर्देशानुसार सभी 14 पैकेटों की डीडी किट से जांच की गई, जिसमें गांजा पॉजिटिव पाया गया। बरामद गांजा का वजन करने पर 30 किलो पाया गया। बरामद गांजा और अन्य सामान को जब्त किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा राउरकेला (ओडिशा) से खरीदा था और रांची बस स्टैंड जाकर राकेश नामक व्यक्ति के कहने पर किसी अन्य व्यक्ति को देने जा रहे थे। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद दोनों आरोपितों को बरामद गांजा सहित अन्य सामान के साथ जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया। जब्त गांजा की कीमत लगभग तीन लाख बताया गया है। रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से 30 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में दो आरोपितों अभिषेक सिंह(31) और गोविंद कुमार( 33) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित बिहार के बक्सर के रहने वाले है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments