Homeझारखंडसंबलपुर से 19.40 लाख के 19.4 किग्रा गांजा बिहार लेकर जा रहे...

संबलपुर से 19.40 लाख के 19.4 किग्रा गांजा बिहार लेकर जा रहे दो आरोपियों गिरफ्तार

रांची। उड़ीसा के संबलपुर से बिहार ले जा रहे गांजा का खेप हटिया स्टेशन पर पकड़ा गया है। रेलवे सुरक्षा बल ( आरपीएफ) ने 19.40 लाख कीमत के 19.4 किग्रा गांजा के साथ दो आरोपियों को हटिया स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरपीएफ हटिया के उपनिरीक्षक सूरज राजवंशी ने रविवार को बताया कि हटिया आरपीएफ ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म 3 से दोनों को पकड़ा है। आरोपित में विनोद राम ओर दशरथ गुप्ता का नाम शामिल है। दोनों पश्चिम चंपारण के रुपही टांड का रहने वाला है। आरोपियों ने बताया कि वे इसे संबलपुर उड़ीसा से लेकर हटिया पहुंचे उक्त गांजा को अपने निजी लाभ के लिए ऊंची कीमत पर बिहार में बेचा जाना था। दोनों आरोपित को आगे की कार्रवाई के लिए हटिया जीआरपी को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments