Homeक्राइमचाचा -चाची पर हमला करने के दो आरोपित गिरफ्तार

चाचा -चाची पर हमला करने के दो आरोपित गिरफ्तार

खूंटी : मारंगहादा थाना क्षेत्र में करंज फल चुनने को लेकर मामूली विवाद में चाची की हत्या और चाचा को गंभीर रूप से घायल करने के दोनों आरोपिताें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपितों में हंगरा पाहन (25) और कुंवर पाहन (20) शामिल हैं, जो ग्राम कातुद नीचे टोली, थाना मारंगहादा, जिला खूंटी के रहने वाले हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि सात अप्रैल को दिन में चाचा-भतीजा के बीच करंज फल चुनने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर रात में आरोपितों ने अपने चाचा के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान चाचा गुड़िया पाहन ( 55) और चाची सोनी पाहन (45) के साथ मारपीट की गई।

हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सोनी पाहन की मौत हो गई, जबकि गुड़िया पाहन का इलाज अब भी जारी है।

घटना के संबंध में गुड़िया पाहन के बयान पर मारंगहादा थाना (कांड संख्या 06/2026) मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितोंं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी और डंडा बरामद किया गया है। साथ ही घटनास्थल से खून लगी मिट्टी भी जब्त की गई है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments