Homeक्राइमबंगाल से ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा...

बंगाल से ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में खेप बरामद

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। खरसीदाग ओपी पुलिस ने रिंग रोड के पास घेराबंदी कर ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आकर रांची में नशा खपाने वाले दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर भुसुर चौक के पास घेराबंदी
रांची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। सूचना थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से तुपुदाना की ओर से प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर खरसीदाग इलाके में आने वाले हैं।

पुलिस टीम ने भुसुर चौक के पास बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर गेल गोदाम के पास उन्हें धर दबोचा।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी भिपी सिंह मुंडा (32 वर्ष) और गरूपदो सिंह मुंडा (20 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से निम्नलिखित सामान ज़ब्त किया गया:

75 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन, 2200 रुपये नकद

बंगाल से रांची तक फैला है नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये तस्कर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से ब्राउन शुगर लाकर रांची के युवाओं और स्थानीय एजेंटों को सप्लाई करते थे। खरसीदाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि नामकुम थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के स्थानीय संपर्कों और मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments