Homeझारखंडरांचीहेमंत साेरेन का पांच महीना कौन लौटायेगा : कल्पना साेरेन

हेमंत साेरेन का पांच महीना कौन लौटायेगा : कल्पना साेरेन

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार काे सदन में कल्पना सोरेन ने कहा कि आपलोग सभी माननीय हैं। कृपया सभी बैठ जाएं। मेरी पहली स्पीच है, कृपया बैठ जाएं। अपने मेडन स्पीच के दौरान सदन के अंदर कल्पना सोरेन यह बार-बार बोलती रहीं। स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो भी हंगामा कर रहे पक्ष और विपक्ष से बैठने का आग्रह करते रहे। बावजूद इसके हंगामा जारी रहा। स्पीकर के आग्रह पर कल्पना सोरेन ने बोलना शुरू किया। उन्होंने अपनी बात शुरू करने से पहले सीएम हेमंत सोरेन और सदन के सभी सदस्यों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सरकार के साथ खड़ी है। टीवी चैनल, न्यूज़ एजेंसी और समाचार पत्र जो विचार छापते थे, आज चुप हैं। बीच-बीच में हंगामा चलता रहा। कल्पना ने कहा कि मणिपुर में जब आदिवासी महिला के साथ अन्याय हो रहा था तब केंद्र सरकार कहां थी। उन्होंने पूछा कि हेमंत सोरेन का पांच महीना कौन लौटायेगा। कल्पना सोरेन के मेडन स्पीच के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन के अंदर मौजूद रहे। कल्पना सोरेन ने कहा कि विपक्ष गरीब, आदिवासी और महिला के खिलाफ है। हेमंत सोरेन की सरकार इन सभी के लिए अनुपूरक बजट लायी है। इन पैसों से गरीब, आदिवासी और महिलाओं की बेहतरी के लिए काम होना है। भाजपा के लोग इनका विकास नहीं चाहते हैं। ये लोग कटौती चाहते हैं। इनका यही काम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments