Homeअन्तर्राष्ट्रीयअमरनाथ यात्रा से पहले क्यों बढ़ी हलचल? गृह मंत्री शाह ने दिए...

अमरनाथ यात्रा से पहले क्यों बढ़ी हलचल? गृह मंत्री शाह ने दिए बड़े निर्देश

नई दिल्ली। गृहमंत्री शाह ने यहां उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि यात्रा मार्ग पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से बहुस्तरीय एवं अभेद्य सुरक्षा ग्रिड स्थापित किया जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन, सीसीटीवी निगरानी, सर्विलांस सिस्टम तथा अन्य आधुनिक तकनीकों के व्यापक उपयोग पर जोर दिया। शाह ने कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न केंद्रीय बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शिविर स्थलों तथा यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करें। साथ ही श्रद्धालुओं के पंजीकरण, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं, संचार व्यवस्था और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में यात्रा से जुड़े स्थानीय लोगों और पशुओं के पंजीकरण पर भी विशेष बल दिया गया। निर्देश दिए गए कि संबंधित व्यक्तियों को क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र जारी किए जाएं तथा यात्रा में उपयोग किए जाने वाले पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष शिविर लगाए जाएं। गृह मंत्री ने अधिकारियों को मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान के आधार पर ही श्रद्धालुओं के जत्थों को आगे बढ़ाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा मार्ग के अलावा जम्मू-कश्मीर के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक सुरक्षित वातावरण में यात्रा और पर्यटन का आनंद ले सकें। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख, सीआरपीएफ के महानिदेशक तथा गृह मंत्रालय, सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष आयोजित होने वाली अमरनाथ यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाते हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा के सुचारु संचालन के लिए व्यापक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सर्वोच्च सुरक्षा और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments