Homeअन्तर्राष्ट्रीयनतीजों के बाद क्यों भड़की हिंसा? चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

नतीजों के बाद क्यों भड़की हिंसा? चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

कोलकाता। कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में मंगलवार को मधु मंडल नाम के भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों से हिंसा और तोड़फोड़ की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसको देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस के पुलिस आयुक्त तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त करने और स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि चुनाव बाद होने वाली किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद हो रही हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments