जंगली हाथी ने फिर मचाया कोहराम, ली महिला की जान। पढ़े पूरी रिपोर्ट…

ग्वालपाड़ा (असम) : ग्वालपाड़ा जिले के राक्षसिनी इलाके में जंगली हाथी द्वारा किए गए हमले में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया की भोजन के तलाश में रिहायसी इलाके में जंगली हाथी का एक झुंड घुस आया था। झुंड से अकेले आए एक हाथी के चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका महिला की पहचान सरस्वती सील के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। पुलिस महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के लिए स्थानीय लोगों ने वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगली हाथी इलाके में आए दिन जमकर उपद्रव मचाता है । इसकी जानकारी वन विभाग को दिए जाने के बाद भी वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठाता है। जिसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *