Homeक्राइमनाबालिग को गलत धंधे में धकेलने का आरोप, युवक हिरासत में। जाने...

नाबालिग को गलत धंधे में धकेलने का आरोप, युवक हिरासत में। जाने पूरी बात…

दरभंगा। जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित पंडसराय में शनिवार को उस समय हाई वोल्टेज हंगामा देखने को मिला, जब एक आर्केस्ट्रा टीम से जुड़ी कई युवतियां एक युवक के घर पहुंच गईं और उस पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उससे गलत काम कराने का आरोप लगाने लगीं। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवतियों का आरोप है कि आरोपी युवक राधेश्याम एक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया था और उससे अवैध गतिविधियां करवाता था। युवतियों ने नाबालिग को तत्काल बरामद करने की मांग करते हुए आरोपी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने लगी। इसी दौरान प्रदर्शन कर रही महिलाओं और युवतियों ने पुलिस वाहन के सामने विरोध जताते हुए पहले नाबालिग लड़की को बरामद करने की मांग की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस वाहन के चालक द्वारा कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगा। इसके बाद प्रदर्शन कर रही युवतियां और अधिक आक्रोशित हो गईं। काफी समझाने-बुझाने और पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ तथा पुलिस वाहन को वहां से रवाना किया जा सका।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है, जबकि कथित नाबालिग लड़की की तलाश जारी है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments