चंपारण ::सत्याग्रह स्मृति भवन आम जनता के लिए आज से खुला : डीएम

-छात्रों को मिलेगा ऐतिहासिक दस्तावेज़ों का लाभ

मोतिहारी। ।

जिला प्रशासन ने आज सत्याग्रह स्मृति भवन का निरीक्षण किया। यह भवन चंपारण की ऐतिहासिक धरोहर का एक अनमोल केंद्र है, जहां अनेक दुर्लभ पांडुलिपियाँ और पुराने अभिलेख संरक्षित हैं। साथ ही महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक फोटोग्राफ और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी यहां उपलब्ध हैं, जो चंपारण सत्याग्रह की गौरवशाली स्मृतियों को जीवंत रखते हैं।
आज से यह भवन अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है। विशेषकर विद्यार्थी यहाँ आकर इन ऐतिहासिक सामग्रियों का अध्ययन कर सकते हैं और चंपारण की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका को करीब से जान सकते हैं। यह भवन छात्रों के लिए एक जीवंत शैक्षणिक संसाधन के रूप में उपलब्ध है।
कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा यहाँ संग्रहीत सभी दस्तावेज़ों और सामग्रियों को ज्ञान भारतम पोर्टल पर डिजिटाइज़ किया जाएगा, ताकि देश के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति इस अमूल्य धरोहर तक पहुँच सके। यह कदम चंपारण की ऐतिहासिक विरासत को डिजिटल युग में सुरक्षित और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *