भागलपुर। विधायक उमेश सिंह कुशवाहा लगातार तीसरी बार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके पुनः निर्वाचन पर शुक्रवार को भागलपुर जदयू परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि पार्टी के प्रति उनके दीर्घकालिक योगदान और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता को भी दर्शाती है।
वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावी बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगे। जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगा तथा संगठनात्मक मजबूती और विस्तार का कार्य तेजी से होगा।
जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनी कुमारी ने कहा कि जद (यू) आने वाले दिनों में संगठनात्मक मजबूती, जनसेवा और विकास के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए सफलता के नए परचम लहराएगी और प्रतिदिन उपलब्धियों के नए आयाम स्थापित करेगी। वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ धनंजय मंडल, पप्पू मंडल, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, शेखर पांडे, अभय सिंह, मनोज मंडल अखिलेश सिंह, अनुज सिंह, चन्द्रशेखर मिश्र, सीपू मंडल सहित सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षगण के साथ-साथ काफी तादाद में नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यक्त किया तथा शुभकामनाएं दीं।
