Homeबिहारनिर्धारित समय से पहले आज होगी कैबिनेट बैठक, बड़े फैसलों की संभावना

निर्धारित समय से पहले आज होगी कैबिनेट बैठक, बड़े फैसलों की संभावना

पटना : बिहार सरकार ने सोमवार को अचानक मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। सामान्यतः बुधवार को होने वाली यह बैठक आज शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। माना जा रहा है कि सरकार कुछ महत्वपूर्ण लंबित प्रस्तावों पर फैसला ले सकती है।

कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

सरकारी सूत्रों के अनुसार, विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं पर जल्द निर्णय लेने के लिए निर्धारित समय से पहले कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। हालांकि बैठक के एजेंडे का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

पिछली बैठक में लिए गए थे महत्वपूर्ण फैसले

पिछली कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। इनमें बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान से जुड़े फैसले और मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष की आय सीमा 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये करने का निर्णय प्रमुख था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments