Homeराष्ट्रीयगिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के 2.41 लाख करोड़...

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के 2.41 लाख करोड़ रुपये डूबे

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। दिनभर बाजार में खरीदारी और बिकवाली के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स 150.63 अंक और निफ्टी 53.35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन बाद में खरीदारी बढ़ने से दोनों प्रमुख सूचकांकों ने निचले स्तर से अच्छी वापसी की। हालांकि दोपहर बाद बिकवाली तेज होने से बाजार फिर दबाव में आ गया और बढ़त टिक नहीं सकी।

बैंकिंग, मीडिया और दवा क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी रही, जबकि सूचना प्रौद्योगिकी, रियल एस्टेट और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। व्यापक बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। मध्यम आकार की कंपनियों का सूचकांक 0.81 प्रतिशत और छोटी कंपनियों का सूचकांक 0.67 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

बाजार में आई इस गिरावट का असर निवेशकों की संपत्ति पर भी पड़ा। सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्य घटने से निवेशकों को करीब 2.41 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

सेंसेक्स 73,615.99 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 74,394.34 अंक तक पहुंचा, लेकिन अंत में 150.63 अंक की गिरावट के साथ 73,832.55 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी 23,104.40 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 23,327.45 अंक तक पहुंचा, लेकिन बाद में फिसलकर 53.35 अंक की कमजोरी के साथ 23,161.60 अंक पर बंद हुआ।

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

  • आईसीआईसीआई बैंक
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • कोटक महिंद्रा बैंक
  • जेएसडब्ल्यू स्टील
  • ग्रासिम इंडस्ट्रीज

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

  • इंफोसिस
  • एचसीएल टेक्नोलॉजीज
  • एटरनल
  • अदाणी पोर्ट्स
  • ट्रेंट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments