गैस रिसाव के बाद तमिलनाडु से सुरक्षित लौट रहे पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक

पश्चिमी सिंहभूम। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम के 14 प्रवासी श्रमिक अब सकुशल अपने घर लौट रहे हैं। जिला प्रशासन की त्वरित पहल और बेहतर तालमेल के कारण इन सभी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी है। प्रशासन ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से लेकर उनके पैतृक गांवों तक पहुंचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सभी श्रमिक रेल मार्ग से पहले राउरकेला पहुंचेंगे और वहां से अगली सुबह चक्रधरपुर स्टेशन आएंगे। स्टेशन पर अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत करने के बाद उन्हें सीधे सरकारी वाहनों से उनके घर भेजा जाएगा। तिरुवल्लूर में हुए हादसे के बाद से ही जिला प्रशासन वहां की एजेंसियों से लगातार संपर्क में था। इस सुरक्षित वापसी की खबर से पिछले कई दिनों से चिंतित श्रमिकों के परिजनों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *