रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश के वर्तमान परिदृश्य पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई।
राज्यस्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि बनने का आग्रह
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा शीघ्र ही एक राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यापारी और उद्यमी भाग लेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन से उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का विशेष आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति व्यक्त की।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में चेम्बर के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे:
- अध्यक्ष: आदित्य मलहोत्रा
- उपाध्यक्ष: प्रवीण लोहिया, राम बांगड़
- महासचिव: रोहित अग्रवाल
- सह सचिव: नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार
- कोषाध्यक्ष: अनिल अग्रवाल
- क्षेत्र उपाध्यक्ष: अमरजीत सिंह सलूजा, उदयशंकर, रमेश कुमार चिनी, विनय अग्रवाल
- पलामू चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष: आनंद शंकर
- अन्य सदस्य: कार्यकारिणी सदस्य फिराजुद्दीन और गुमला चेम्बर से अमर प्रदीप।
