रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने तिरंगे को सलामी देते हुए जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अधिकारियों ने समारोह में लिया हिस्सा
ध्वजारोहण समारोह में उप विकास आयुक्त संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के.के. राजहंस, परियोजना निदेशक आईटीडीए मनीषा तिर्की, जिला नजारत उप समाहर्ता सह ओएसडी डॉ. सुदेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, अंचल अधिकारी रांची शहरी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



