Homeअन्तर्राष्ट्रीयट्रोलिंग से तंग महिला ने की आत्महत्या, बालकनी पर लटकी बच्ची का...

ट्रोलिंग से तंग महिला ने की आत्महत्या, बालकनी पर लटकी बच्ची का वीडियो हुआ था वायरल

चेन्नई (तमिलनाडु) : चेन्नई में मंगलवार को 33 वर्षीया एक महिला प्रोफेशनल ने ट्रोलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। महिला का बच्चा कुछ दिनों पहले एक अपार्टमेंट से गिर गया था लेकिन उसे बचा लिया गया। घटना के बाद से महिला ट्रोलिंग का शिकार हो रही थी।

कुछ दिनों पहले वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बच्चा बालकनी के ऊपर बने शेड पर लटक गया था, जिसे बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग उसकी मां की कड़ी आलोचना कर रहे थे। वह डिप्रेशन से जूझ रही थी और उसकी काउंसलिंग चल रही थी।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मृतक महिला वी राम्या और पति वेंकटेश का सात महीने की बेटी और पांच साल का बेटा है। पिछले महीने उसकी बेटी छत से गिरी लेकिन पड़ोसियों ने जैसे-तैसे उसे बचा लिया था। बताया जा रहा है कि वह अपनी लापरवाही पर होने वाली आलोचना से से मानसिक तौर पर अत्यंत परेशान थी। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, चेन्नई के थिरुमुल्लईवोयल में जहां वह अपने पति के साथ रह रही थी और आईटी प्रोफेशनल थी। उसके हाथ से उसकी बच्ची छत पर गिर जाने से वह बहुत परेशान हो गई थी और ऐसा कदम उठा लिया।

उसके पड़ोसियों का कहना है कि महिला को उसकी कथित लापरवाही के लिए सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments