Homeझारखंडअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रंगलीटांड़ में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रंगलीटांड़ में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्ट । कुमार अजय

धनबाद। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नगरीकला उत्तर पंचायत के रंगलीटांड़ गांव में टाटा स्टील फाउंडेशन के रिश्ता प्रोजेक्ट और वाईआरसी रंगलीटांड़ की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान टाटा स्टील फाउंडेशन के रिश्ता प्रोजेक्ट के ब्लॉक अधिकारी उज्ज्वल कुमार बाउरी, एएचएफ गोपी कुमार तथा वाईआरसी रंगलीटांड़ के अध्यक्ष अंकित कुमार महतो उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस तरह की प्रतियोगिताओं को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

क्विज प्रतियोगिता में सुमित कुमार साव ने प्रथम स्थान, जया कुमारी ने द्वितीय स्थान और अभिषेक कुमार महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में ज्ञान, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments