Homeअन्तर्राष्ट्रीयवित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2025-26 संसद में किया पेश 

वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2025-26 संसद में किया पेश 

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में रिकॉर्ड लगातार आठवां केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। हालांकि, विपक्षी सांसदों ने महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों की घटना को लेकर हंगामा किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 साल के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और बढ़ा है। हम अगले 5 वर्षों को सबका विकास को साकार करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखते हैं।”

निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करने की मंजूरी ली। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री को पारंपरिक ‘दही-चीनी’ खिलाई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटे एक डिजिटल टैबलेट के जरिए कागज रहित बजट पेश कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments