HomeBreaking Newsमंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया सावन महोत्सव मेले का शुभारंभ

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया सावन महोत्सव मेले का शुभारंभ

रांची। अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित 27वें तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन मंत्री दीपिका पांडे सिंह और अग्रवाल सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन गाड़ोदिया ने संयुक्त रूप से किया।

महिलाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का मंच

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि सावन महोत्सव मेला केवल खरीदारी का आयोजन नहीं है, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने हुनर और उद्यमिता को पहचान दिलाने के साथ सामाजिक सहभागिता का अवसर भी देते हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उद्यमी बनने से परिवार, समाज और राष्ट्र और अधिक मजबूत होगा।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री निर्मल बुधिया ने सभा की सामाजिक और सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्ष मनोज चौधरी और मंत्री निर्मल बुधिया ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मेले में लगाए गए 100 से अधिक स्टॉल

महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल ने मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वहीं मेला संयोजिका अनुसूया नेवटिया ने बताया कि मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। दूसरे दिन सावन सिंघारा कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि समापन समारोह में उत्कृष्ट स्टॉल को सम्मानित किया जाएगा।

मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में महिलाओं और परिवारों ने पहुंचकर खरीदारी की और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा और महिला समिति के पदाधिकारी, सदस्य सहित शहर की कई महिलाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments