Homeझारखंडखूंटीखूंटी के सभी मतदान केंद्रों पर 22 जुलाई को बीएलओ और बीएलए-2...

खूंटी के सभी मतदान केंद्रों पर 22 जुलाई को बीएलओ और बीएलए-2 की अंतिम बैठक

खूंटी। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत चल रहे इन्यूमरेशन फेज की प्रगति को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी गई और राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की गई।

उपायुक्त ने बताया कि 22 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की तीसरी और अंतिम बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान चुनाव पाठशाला का भी आयोजन होगा।

मतदाता सूची सत्यापन पर दिया जोर

उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए-2 की बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने और मतदाताओं को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

बैठक में बताया गया कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का बीएलओ और बीएलए-2 के माध्यम से सत्यापन कर अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा।

उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील की कि वे भरे हुए और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म समय पर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं। इससे सभी फॉर्म का शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण और मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य समय पर पूरा किया जा सकेगा।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments