Homeराष्ट्रीयसबसे बड़े मीडिया हाउस के मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट

सबसे बड़े मीडिया हाउस के मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट

काठमांडू। नेपाल के सबसे बड़े मीडिया हाउस कान्तिपुर ग्रुप के मालिक कैलाश सिरोहिया के खिलाफ धनुषा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सिरोहिया के खिलाफ दोहरी नागरिकता रखने का आरोप है। पुलिस के अनुसार सिरोहिया ने कान्तिपुर मीडिया कंपनी और अन्य कंपनियों में अलग-अलग नागरिकता नम्बर का इस्तेमाल किया है। धनुषा पुलिस में एक व्यक्ति ने अपना और कैलाश सिरोहिया का नागरिकता नंबर एक होने की शिकायत की, तब यह मामला सामने आया है। धनुषा पुलिस ने इस मामले की जांच करके आज गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। सिरोहिया ने एक हफ्ते पहले ही गृहमंत्री पर गिरफ्तार करने की साजिश रचने का आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन अब तक कोर्ट में उस पर सुनवाई नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments