Homeझारखंडभाजपा ने शिवराज को बनाया झारखंड विस चुनाव का प्रभारी, हिमंता बने...

भाजपा ने शिवराज को बनाया झारखंड विस चुनाव का प्रभारी, हिमंता बने सह प्रभारी

रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड सहित महाराष्ट्र, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। झारखंड के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है। बीते लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा ने 14 लोकसभा सीटे जीतने का लक्ष्य तय किया था लेकिन उसे कुल नौ सीटों पर ही जीत मिली। वर्ष 2019 की अपेक्षा पार्टी को तीन सीटों का नुकसान हुआ। एसटी के लिए आरक्षित पांच सीटों पर एनडीए गठबंधन हार गया। इसे देखते हुए अब भाजपा ने पार्टी ने प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में दो मजबूत चेहरों को जिम्मेदारी दी है। शिवराज चौहान मध्य प्रदेश में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे और अब केंद्रीय मंत्री हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता भी बड़े चेहरे के तौर पर पहचान रखते हैं। पार्टी को उम्मीद है कि राज्य में सत्तारूढ दल झामुमो, कांग्रेस, राजद की सरकार को चुनाव में परास्त करने में शिवराज और हिमंता का अनुभव काम आएगा, जिससे 2014 की तरह भाजपा फिर से सत्ता में आ सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments