HomeE-Paperसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 6 को आयोजित करेगा मेगा कृषि ऋण आउटरीच...

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 6 को आयोजित करेगा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैम्प

मोतिहारी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा देशभर के साथ पूर्वी चंपारण जिले में भी 6 जून 2026 को मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन किया जाएगा। अग्रणी जिला प्रबंधक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले स्थित बैंक की सभी 30 शाखाओं में यह कैम्प लगेगा।

कैम्प के तहत किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को कृषि से जुड़ी विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ मिलेगा। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड, एसएचजी ऋण, गव्य विकास, मत्स्य पालन, पशुपालन, मुर्गी पालन, ग्रामीण भंडारण, फूड प्रोसेसिंग, पीएमएफएमई और एग्री क्लीनिक – एग्री बिजनेस जैसी योजनाएं शामिल हैं। कैम्प में योग्य आवेदकों के ऋण प्रस्तावों की स्वीकृति और संवितरण भी किया जाएगा।

बैंक ने कृषि कार्य में लगे किसानों, कृषि उद्यमियों और ग्रामीण व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार नजदीकी सेंट्रल बैंक शाखा में संपर्क कर आवेदन दें। मौके पर बैंक अधिकारी जरूरी दस्तावेजों की जांच कर ऋण प्रक्रिया में मदद करेंगे।

इस पहल का उद्देश्य किसानों को आसान ऋण उपलब्ध कराकर कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments