Homeझारखंडभाकपा माले ने बिहार चुनाव में झामुमो की बिगाड़ दिया सियासी जायका...

भाकपा माले ने बिहार चुनाव में झामुमो की बिगाड़ दिया सियासी जायका !

रांची : हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आरजेडी को 12 सीटों की सूची सौंपी है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. बिहार में जेएमएम 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. जेएमएम तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैंती और चकाई सीट चाहती है. सूत्रों की मानें तो झामुमो के बाद भाकपा माले ने महागठबंधन में पेंच फंसाया दिया है. भाकपा माले ने आरजेडी के 19 सीटों के ऑफर को ठुकरा दिया है. पार्टी 30 सीटों पर अड़ी है और इन सीटों की सूची तेजस्वी यादव को सौंपी गई है. बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव में भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 12 सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी.

वहीं सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी दो से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं है. झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो ने राजद को सात सीटें दी थीं. अब जेएमएम बिहार में 12 सीटें चाहती है. ये सब सीटें उन जिलों में है जहां की सीमा झारखंड से लगती है , झामुमो आरजेडी के जरिए बिहार में मजबूत पैठ बना चाहती है । पिछले विस चुनाव में आरजेडी ने हेमंत सोरेन को तर्जी नहीं दी थी । फिर भी हेमंत सोरेन ने चार विधायक पर एक मंत्रिमंडल दी ।

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी फाइनल तौर पर घोषित नहीं हुआ है. हालांकि संभावना जताई जा रही है गठबंधन में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी 135-140 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन में कांग्रेस को 50-52 सीटें देने का प्रस्ताव है, लेकिन कांग्रेस कुछ और सीटें मांग रही है.

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से सिर्फ 19 पर जीत दर्ज की थी. वहीं, महागठबंधन का हिस्सा बनी मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने 30 सीटों के साथ डिप्टी सीएम की डिमांड रखी है.

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए 121 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है . पहले फेज में 6 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं दूसरे फेज में 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी. पहले चरण में पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिलों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments