Homeझारखंडरांचीदिन में गर्मी, रात में ठंड… झारखंड में मौसम का मूड बदला

दिन में गर्मी, रात में ठंड… झारखंड में मौसम का मूड बदला

रांची : झारखंड के विभिन्न जिलों में ठंड शुरू होते ही तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है।

ठंड बढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट होगी। हालांकि बीच-बीच में मौसम में होने वाले परिवर्तन के चलते तापमान में दो – चार डिग्री कमोबेश होगा।

यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी।

वहीं अभी भी राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार है जो आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने से कम होगी।

विभाग के अनुसार शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को झारखंड के कई जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज की गई।। जिन जिलों में तापमान में कमी आई है उनमें रांची में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। इसी तरह से डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी, बोकारो में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी और चाईबासा में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश मनोहरपुर में 20 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सोनुआ, कुरडेग, अड़की, गुमला सहित कई इलाकों में 10 से 14 मिलीमीटर तक बारिश रिकार्ड की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोंडा में 34.4 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 18 पॉइंट 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रांची में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री, जमशेदपुर में 34 डिग्री, डालटेनगंज में 33.4, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments