Homeअन्तर्राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर लिंक भेज साइबर ठगों ने निकाले साढ़े 5 लाख रुपए

व्हाट्सएप पर लिंक भेज साइबर ठगों ने निकाले साढ़े 5 लाख रुपए

पलवल : व्हाट्सएप पर आए लिंक को डिलीट करने का प्रयास किया तो व्यक्ति के खाते से साढे 5 लाख रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है। साइबर ठगों ने 3 बार में खाते से ये राशि खाते से निकाल ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार हथीन निवासी मुकेश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 28 जून को उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज खोल कर देखा तो उसमें एक ऑनलाइन लिंक था। उसने लिंक को मिटाने का प्रयास किया तो क्लिक होते ही उसके बैंक खाते से तीन लाख रुपए निकाल लिए गए। उसके बाद 2 लाख और तीसरी बार में 50 हजार रुपए निकालने का मैसेज आया।

उसने तुरंत मामले की शिकायत साइबर क्राइम विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर की। साइबर क्राइम थाना पलवल के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिन बैंक खातों में पैसे गए है उनकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments