HomeBreaking Newsसमाज के अंतिम पायदान तक करेंगे विकास: मंत्री

समाज के अंतिम पायदान तक करेंगे विकास: मंत्री

  • माननीय मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रौशन ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का पदभार ग्रहण किया

पटना ।


अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के माननीय मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रौशन ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित विभाग के मुख्य कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान माननीय मंत्री ने सरकार के माध्यम से की गई 100 दिनों के कार्य को बताया। इसमें अम्बेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावासों के छात्रों की दोगुणा छात्रवृति, ओवरसीज स्कीम समेत कई योजनओं के बारे में बात रखी गई।
उन्होंने आगे कहा कि विभाग वैसे एससी-एसटी बहुल टोलों जहां सड़क, भवन और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी है वहां पर कार्य करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जल्द ही इन्हें विकास के मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। विकास मित्र के माध्यम से लोगो तक सरकार की योजनओं को पहुंचाया जा रहा है। माननीय मंत्री ने विभाग को और अधिक प्रभावी एवं तेज गति से संचालित करने के संकेत दिए। इस दौरान माननीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विभाग एससी-एसटी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर विभाग के सचिव श्री संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, निदेशक श्रीमती प्रियंका रानी ने पुष्पगुच्छ देकर माननीय मंत्री का स्वागत किया। मौके पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments